ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बिहार में प्राकृतिक आपदा बाढ़ से 16 जिले के किसान व फसलें प्रभावित
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2020 8:50:47 PM
बिहार में प्राकृतिक आपदा बाढ़ से 16 जिले के किसान व फसलें प्रभावित

बेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना वायरस से ज्यादा क्षति बिहार में आई बाढ़ से हुई है। बाढ़ से किसानों की फसल क्षति हुई है। बिहार में बाढ़ के प्रकोप से 16 जिला के किसानों की फसल क्षति हुई है और आमजन प्रभावित हुए है। जिसका आकलन किया जा रहा है। 




उपर्युक्त जानकारी बिहार सरकार के कृषि, पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री प्रेमकुमार ने सोमवार को बेतिया स्थित अतिथि भवन(सर्किट हाउस) में संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी। उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों को 58% कृषि संबंधित संसाधन उपलब्ध है और शेष 42% है, बाढ़ समाप्त होते ही उसका सर्वेक्षण प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की फसल बाढ़ से ज्यादा क्षति है। वह अपने संबंधित कृषि विभाग के साइट पर ऑनलाइन आवेदन करें। जिससे उन्हें भुगतान किया जा सके। किसान श्री मे दर्जनों किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि खरीफ वर्ष 2020 के वर्षापात का सामान्य वर्षापात वास्तविक औसत वर्षा पात सामान्य औसत से 100 गुना बढ़ा है। 




पश्चिम चम्पारण जिला के सभी ब्लॉक बाढ़ प्रभावित हैं और 393 पंचायत बाढ़ के चपेट में है। पश्चिम चंपारण जिला में 25 खाद की दुकानों को निरीक्षण किया गया। जिसमें दो का लाइसेंस डिसमिस कर दिया गया। दस खाद दुकानों को सस्पेंड कर दिया गया और 13 से स्पष्टीकरण की भी मांग की गई है। पत्रकार वार्ता के दौरान बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी,पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री रेणु देवी, मुखिया उमाकांत सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश, जेडीए राम प्रसाद सहनी, जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव, जिला पशुपालन पदाधिकारी प्रभात कुमार, मापतौल निरीक्षक समेत कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS