बिहार
रक्सौल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अनुमंडल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2020 8:48:30 PMरक्सौल। अनिल कुमार। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु स्थानीय अनुमंडल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी आरती ने पौधे लगाकर की। उसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार झा ने भी पौधारोपण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती ने लोगों को संदेश दिया कि इस पृथ्वी पर हम पेड़-पौधे लगाकर आने वाले भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे का होना अत्यंत ही आवश्यक है। मौके पर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आनंद प्रकाश के साथ अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ संदीप सौरभ, अंचलाधिकारी विजय कुमार व इंस्पेक्टर अभय कुमार आदि ने भी वृक्षारोपण कर पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।