बिहार
रक्सौल: प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार सिन्हा ऊर्फ मुन्ना सिन्हा के असामायिक निधन पर श्रधांजलि सभा का किया गया आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2020 5:30:19 PMरक्सौल। अनिल कुमार। प्रखंड के प्रमुख संजीव कुमार सिन्हा ऊर्फ मुन्ना सिन्हा के असामायिक निधन पर श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय रक्सौल में रक्सौल प्रखंड प्रमुख स्व. संजीव सिन्हा के असामयिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण कर श्रधांजलि दी गई।
जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सन्दीप सौरभ, अंचलाधिकारी श्री विजय कुमार एवं प्रखंड एवं अंचल कार्यालय रक्सौल के कर्मी गण शामिल हुए। बता दें कि प्रखंड प्रमुख का निधन कोरोना जैसे घातक बिमारी से पटना मे उपचार के दौरान बुधवार को हो गयी।