बिहार
लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में मोतिहारी की दो दुकानों से 14 गिरफ्तार, मिली जमानत भी
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2020 11:43:11 PMमोतिहारी। नगर पुलिस लॉकडाउन नियमों को पालन कराने को दिन-रात एक किए हुए है। इस दौरान शनिवार को शहर के दो दुकानों पर उल्लंघन के आरोप में गाज गिरी है।
पुलिस ने शहर के बैंक रोड मधुबन छावनी चौक स्थित घर संसार व जॉनपुल के पास स्थित वी मार्ट पर लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि घर संसार से दो व वी मार्ट से 12 लोगों को मिलाकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाद में इन्हें जमानत दे दी गई। बताया कि यह जमानती एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।