बिहार
पताही : थाना वं अंचल कार्यालय परिसर में घुसा बारिश का पानी
By Deshwani | Publish Date: 26/7/2020 12:21:52 AMपताही। माधुरी रंजन। पताही लगातार हो रही बारिश से अंचल कार्यालय , बिहार राज्य विभाग खाद्य गोदाम, मनोरोग कार्यालय वं थाना परिसर में जलजमाव हो गया है। जिससे काम के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। थाना परिसर में भी काफी जलजमाव हो गया है।
नदी का जलस्तर बढ़ने से पताही फेनहारा पथ पर करीब दो से ढाई फिट पानी का बहाव हो रहा है । जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं प्रखंड मुख्यालय से गोनाही पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य पथ में कोदरीया के पास तीन से चार फिट पानी चढ़ गया है जिस कारण गोनाही पंचायत के लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। थाना प्रभारी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि जल जमाव से परेशानी बढ़ गई है।