बिहार
समस्तीपुर : सिविल सर्जन डॉ आरआर झा का निधन, जिला में शोक
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2020 10:23:50 AMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। कोरोना संक्रमण की चपेट में आये सिविल सर्जन डॉ आरआर झा का निधन बुधवार की सुबह हो गया।
डॉ झा के निधन की खबर सुन जिलावासी काफी मर्माहत हैं। खबर सुनते ही लोग विचलित से हो गए। डॉ झा पिछले एक सप्ताह से पटना एम्स में इलाजरत थे। कोरोना संक्रमित होने के कारण 14 जुलाई को पटना एम्स में भर्ती कराया गया था।
डॉ झा इसी साल मई में सिविल सर्जन पद पर योगदान किया था। वो किडनी सहित अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे। इसी बीच कोरोना की चपेट में आने से उनकी हालत खराब हो गयी थी।
प्रभारी सीएस डॉ सतीश कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार सुबह में मौत हुई है। भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ झा का निधन स्वास्थ्य महकमा के लिए सबसे बड़ी क्षति है। इनके प्रयास से जिले में सैकड़ों लोंगो को नई जिंदगी मिली है। इधर, डॉ हेमंत कुमार सिंह, डॉ नागमणि राज, डॉ एके पांडेय, डॉ राणा रणविजय सिंह, डॉ एभी सहाय, डॉ मंजू सहाय, डॉ गिरीश कुमार सहित सैंकड़ों लोंगो ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।