बिहार
मोतिहारी नगर पुलिस ने बेलबनवा से 5 महिला सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया, पुलिस पर हमले के आरोपी
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2020 11:00:00 PMमोतिहारी। नगर थाना पुलिस ने बेलबनवा मलाही टोला से 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी नगर थाना की पुलिस पर हमले के आरोपी बताए गए हैं।
दो दिनों पूर्व नगर पुलिस टाउन हॉल के सामने स्थित वेंडर जोन के पीछे बेलबनवा में शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए गई थी। जहां पर पुलिस बल पर हमला कर दिया गया। महिला पुलिस पदाधिकारी घायल हो गई थीं। नगर थानाध्यक्ष को भी चोट लगी थी। इस हमले में पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई थी।
गिरफ्तार किए गए लोगों में गीता देवी, फूलमती देवी, मूंगा देवी, निभू देवी, रेखा देवी, छोटे लाल सहनी, छट्ठू सहनी, जीतू सहनी, शिवनाथ सहनी, हीरा सहनी, अखिलेश सहनी व ब्रिज किशोर सहनी सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।