मोतिहारी नगर थाना ने चार युवकों को पकड़ा, पुलिस ने कहा- हथियारों की खरीद फरोख्त में हैं शामिल, कार, बाइक, पिस्टल व कारतूस जब्त
मोतिहारी। नगर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार का कहना है कि आर्म्स डील की सूचना पर रघुनाथपुर के मजुराहां गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसी की निशानदेही पर अन्य तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस को आर्म्स डील की सूचना मिली थी। सूचना के बाद रेड की गई। जहां से एक स्विफ्ट डिजायर कार, दो बाइक, एक लोकल मेड पिस्टल व 20 कारतूस जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम-
1. बिट्टू सिंह- पंचभिड़वा, सुगौली थाना, पूर्वी चम्पारण
2. अम्मू सिंह- पंचभिड़वा, टिकुलिया थाना, पूर्वी चम्पारण
3. रितिक उफ मोनू सिंह- मजुराहां, रघुनाथपुर ओपी, पूर्वी चम्पारण
4. अजय कुमार- दामोदरपुर, भेलाही