बिहार
पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने अरेराज एवं संग्रामपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, बाढ़ पीड़ित परिवार के खाते में जाएंगे 6500 रुपए
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2020 10:25:59 PMमोतिहारी। आज अरेराज में सांसद मोतिहारी,चैयरमैन रेलवे स्टैंडिंग कमिटी सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने भाजपा अरेराज मंडल के मंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी के साथ बैठक की। अरेराज एवं संग्रामपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गए।
श्री सिंह ने बताया कि सर्वे के बाद सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में साढ़े छ: हजार रुपए जाएंगे। इसके अलावा फसलों के नुकसान में भी सरकार सहायता करेगी।
वहीं दूसरी तरफ अरेराज प्रखंड के टिकुलिया स्कूल जो नारायणी नदी के तट पर है, यहां बाढ़ पीड़ितों के लिए चल रहे सामुदायिक भोजनालय का अवलोकन सांसद श्री सिंह ने किया।इस अवसर पर गोविंदगंज के विधायक राजू तिवारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश आस्थाना,जिला महामंत्री डॉ०लालबाबू प्रसाद,सुनील मणि तिवारी,विवेकानंद पाण्डेय,अरेराज मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय एवं संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष वकील सहनी उपस्थित थे।