बिहार
मोतिहारी के श्रीकृष्ण नगर स्थित के मवेसी खटाल में एलपी गैस सिलेंडर फटा, कई मवेसी झुलसें
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2020 12:15:55 AM मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ले में रविवार की रात एलपी गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया। जिससे कई मवेसी झुलस गए हैं। हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया है। फायर ब्रिगेड दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीकृष्णनगर मझरिया पोस्ट ऑफिस के पास रामदेव राय का खटाल है। इस खटाल में 20-25 गाए पाली गई हैं। खटाल में आज शाम को मवेशियों के लिए दाना के पकाया जा रहा था। तभी लिकेज के कारण एलपी गैस सिलेण्डर मे आग लग गई और सिलेंडर विस्फोट कर गया। जिससे कई गाएं झुलस गई है। जबकि एक गांव बुरी तरह झुलसी है।