बिहार
रक्सौल: लॉकडाउन के पहले दिन अनुमंडल प्रशासन दिखा सख्त, एसडीओ व डीएसपी ने शहर के अलग-अलग जगहों पर लगाया गश्त
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2020 10:34:38 PMरक्सौल। अनिल कुमार। गुरूवार को लॉकडाउन के पहले दिन अनुमंडल प्रशासन सख्त दिखा। एसडीओ आरती व डीएसपी संजय झा के द्वारा शहर के अलग-अलग जगहों पर गश्त लगाया गया। इस दौरान जो लोग दुकानदार लॉकडाउन के अंदर बंदी के सूची में है। उनलोगों को दुकान नहीं खोलने की सख्त हिदायत दी गयी। साथ ही अधिकारियेां के द्वारा मास्क का जांच किया गया। जो लोग मास्क नहीं पहने थे। उन्हें जुर्माना वसूली करते हुए कड़ी चेतावनी दी गयी। एसडीओ आरती ने बताया कि वरिय अधिकारियों के निर्देश के बाद अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है। इस दौरान अनावश्यक रूप से कोई लोग घर से बाहर निकलने पर चेतावनी दी जा रही है। मुख्य पथ,सब्जी बाजार चौक, बाटा चौक सहित सभी चौक चौराहों पर पहुंच कर बाजार बंद कराया गया।
साथ ही सभी दुकानदारो और आम लोगों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही कोरोना पॉजेटिव मरीज पाए जाने के बाद बनाये गए कन्टेन्मेन्ट जोन का निरीक्षण किया। बांस बल्ला से घेरे गए कन्टेन्मेन्ट जोन से अवागमन हो रहा है या नही। सुरक्षाकर्मी और अधिकारी तैनात है या नही सुरक्षा का क्या प्रबंध है। इन सभी बिन्दुओ की जाँच की गयी।शहर के मौजे, पुराना एक्सचेंज रोड, हरैया सहित अभी कन्टेन्मेन्ट जोन का निरीक्षण कर एसडीम आरती ने अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इसके अतिरिक्त लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया।वही शहर की स्थिति की जायदा लेने जिला से आए आपदा प्रबंधक पदाधिकारी अनिल कुमार ने विधि व्यवस्था की जानकारी ली।
इस दौरान अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन हो इसके लिए सबको आगे बढ़कर कार्य करना है। उन्होंने बताया कि बिहार में लगातार कोरोना मरीज की संख्या को लेकर राज्य सरकार के द्वारा जो दिशा-निर्देश मिला है उसे हरहाल में पालन करना है। मौके पर डीसीएलआर मनीष कुमार, अपर एसडीओ सर्वेश कुमार, अंचलाधिकारी विजय कुमार, नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार, नप कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद सहित अन्य मौजूद थे। इधर, लॉकडाउन का असर बाजार में देखने को मिला। गुरूवार को रक्सौल के बाजार में अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकि सभी दुकानों को बंद रही।