बिहार
मोतिहारी के चांदमारी में मकान भाड़ा के विवाद में चाकूबाजी, दो घायल, दो लोगों को नगर थाना पुलिस ने लिया हिरासत में
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2020 11:34:31 PMमोतिहारी। शहर के चांदमारी मुहल्ले में मकान भाड़े को लेकर हिसंक झड़प हुई है। इस दौरान चाकू भी चले हैं। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने मौके से दो को हिरासत में लिया है। घायलों में एक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
घायलों में पश्चिमी चम्पारण निवासी सोनू कुमार व चांदमारी मोतिहारी निवासी किशुन पटेल बताए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज चांदमारी आनंदमार्ग स्थित मकान मालिक व किराए पर रह रहे सोनू कुमार के बीच विवाद हो गया। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस बीच दोनों पक्षों में चाकूबाजी हुई। जिसमें चांदमारी के किशन पटेल के पुत्र छोटेलाल पटेल व पश्चिमी चम्पारण के सोनू कुमार घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस ने दो को हिरासत में लिया। पूछताछ कर रही है। पता कर रही है कि चाकूबाजी में दोनों शामिल थे या नहीं।
घायल सोनू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि किशुन पटेल को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।