बिहार
मोतिहारी में एनएच 28 पर कैश वैन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर घायल, चचेरे भाई की शादी शुक्रवार को होनी है
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2020 11:00:00 PMमोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा। पीपराकोठी थाना क्षेत्र में एनएच 28 पर गुरुवार को करीब 11 बजे दिन में मुख्य चौराहे के समीप एक कैश वैन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवक बरकुरवा निवासी उमा सिंह का पुत्र मुन्ना सिह बताया गए है। बताया गया है कि उमा सिंह के घर में कल शादी होनी वाली हैघायल के चचेरे भाई की शादी है।
इधर इस दुर्घटना से घर में कोहराम मच गया है। इधर मुन्ना की मौत की खबर भी चल रही है। वहीं उनके पड़ोसी शाहिद इकबाल साहब ने देशवाणी को बताया कि मौत की खबर अफवाह है। वे उनके चचेरे भाई के यहां से आ रहे हैं। उनके यहां आज पूजा मटकोर हुआ है। कल बारात जाएगी। मुन्ना की हालत नाजुक है। उन्हें खून चढ़ाया जा रहा है।
दरअसल मुन्ना को कैश वैन ने सामने से ठोकर मार दी। जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।
मृतक बरकुरवा निवासी उमा सिंह का पुत्र मुन्ना सिंह बताया जाता है। बताया जाता है कि अपनी पल्सर बाइक से घर जा रहा थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही कैश वैन ने ठोकर मार दी। वहीं चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जिसे इलाज के लिए मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि मृतक मुन्ना के घर में उसके चचेरे भाई की शादी कल शुक्रवार को होना था इसी बीच आज यह घटना घट गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है।