मोतिहारी के लखौरा में कम्युनिस्ट नेता को गोलीमारी, गंभीर स्थिति में रहमानिया हॉस्पिटल में हो रहा इलाज
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के लखौरा के मजिरवा पटखौलिया टोला में कम्युनिस्ट नेता विंदेश्वरी गिरि को बाइक सवार अपराधियों ने गोलीमार कर घायल कर दिया है। घटना रविवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई गई है। जब वे एक समारोह शामिल होकर अपने एक ग्रामीण के साथ गांव लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने घेरकर गोली मारी है।
कम्युनिस्ट नेता गिरि रविवार की रात वे गांव के बगल में ही किसी समारोह से भोज खाकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बगीचे के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोलीमार दी। बताया गया है कि उन्हें दो गोलियां पेट में लगी हैं।
उन्हें शहर के रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। रहमानिया हॉस्पिटल के डॉ उमर तबरेज ने बताया कि उन्हें बाई किडनी व बड़ी आंत को क्षति पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार विन्देश्वरी गिरि बीती रात करीब साढ़े 10 बजे एक समारोह से अपने ग्रामीण दीनानाथ बैठा के साथ भोज खाकर अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में बगीचा के पास घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उनके शरीर में सामने से दो गोलियां लग गई। वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। फिर उनके साथी दीनानाथ बैठा ने शोर मचाया। तब परिजन ने उन्हें मोतिहारी अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल विन्देश्वरी गिरि के पुत्र मनीष गिरि ने 13 लोगों के विरूद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
आरोपियों के नाम-
हरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, प्रमोद तिवारी, गौरव तिवारी, मनोज चौरसिया, नक्सली नेता जयमंगल ठाकुर, मनोज चौरसिया सहित 13 लोगों को हत्या के प्रयास में गोली मारने का आरोप लगाते हुए नामित किया गया है। मनीष ने अपने आवेदन में पुलिस को बताया है कि 13 लोगों ने मिलकर उनके पिता को गोली मारी है।