बिहार
मोतिहारी के लखौरा में कम्युनिस्ट नेता को गोलीमारी, गंभीर स्थिति में हो रहा इलाज
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2020 11:25:51 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के लखौरा के मजिरवा पटखौलिया टोला में कम्युनिस्ट नेता विंदेश्वरी गिरि को गोलीमार कर घायल कर दिया। कम्युनिस्ट नेता गिरि रविवार की रात वे गांव के बगल में ही किसी समारोह से भोज खाकर लौट रहे थे। तभी बगीचे के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोलीमार दी। बताया गया है कि उन्हें दो गोलियां पेट में लगी हैं।
उन्हें शहर के रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। रहमानिया हॉस्पिटल के डॉ उमर तबरेज ने बताया कि उन्हें बाई किडनी व बड़ी आंत को क्षति पहुंची है।