ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
हरियाण से नालंदा जा रही प्रवासियों की बस मोतिहारी में टैंकर से टकराई, 15 घायल, सड़क जाम
By Deshwani | Publish Date: 27/6/2020 9:25:13 PM
हरियाण से नालंदा जा रही प्रवासियों की बस मोतिहारी में टैंकर से टकराई, 15 घायल, सड़क जाम

मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा। हरियाणा से नालंदा जा रही प्रवासी कामगारों से भरी बस बिहार में एनएच 28 पर मोतिहारी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए है।

मिली जानकारी के अुनासर पूर्वी चम्पारण के पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मठबनवारी में समीप मदर डेयरी के  पास प्रवासी मजदूरों से भरी बस टैंकर से टकरा गई। यह बस हरियाण से नालंदा जा रही थी। जिसमें पंद्रह मजदूर जख्मी हो गए। वहीं चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। बस पर सौ मजदूर व उनके छोटे-छोटे बच्चे शामिल थे।

सभी हरियाणा बादली के चिमनी में अपने परिवार सहित मजदूरी करते थे। बस हरियाणा बादली से नालंदा के जगदीशपुर त्यागी जा रहा था।

 

बताया जाता है कि शुक्रवार रात्रि एक बजे बस एनएच पर खड़ी टैंकर से टकरा गई। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वही चालक घायल होकर बस केविन में फंस गया। बस मजदूरों से भरे होने के कारण पंद्रह लोग घायल हो गए। जिसमें दस वर्ष के बच्चे भी शामिल है।

घायलों में साधु माझी, पंकज माझी, सुनील साह, हरि माझी, उपेन्द्र माझी, तुलसी माझी, ममता देवी, सोना देवी, परतोष कुमार, प्रीतम कुमार, सोनी देवी सहित पंद्रह लोग शामिल थे। मौके पर पहुंची पुलिस फंसे चालक को इलाज के लिए भेजी। पलिस ने बस को थाने लाई। वहीं घायल सभी प्रवासियों को घायल अवस्था में वहीं छोड़ दिया।

 

चार घंटे के बाद ग्रामीणों ने घायल प्रवासियों को इलाज के लिए भेजा। पुलिस की रवैया से नाराज प्रवासी मजदूरों ने एनएच जाम कर दिया। व बस से उनके गांव पहुंचाने की मांग करने लगे। बाद में प्रशासन द्वारा दो बसों का इंतजाम में प्रवासियों को भेजा गया। उंसके बाद जाम हटा व साढ़े पांच घंटे बाद आवागमन आरंभ हुआ। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बस मालिक व चालक पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS