ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
वज्रपात से पूर्वी चम्पारण में 4 सहित उत्तर बिहार में करीब 3 दर्जन लोगों की मौत, सबसे ज्यादा गोपालगंज में 12 मरे, ज्यादातर किसान, महिलाएं व बच्चे भी शामिल
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2020 10:09:46 PM
वज्रपात से पूर्वी चम्पारण में 4 सहित उत्तर बिहार में करीब 3 दर्जन लोगों की मौत, सबसे ज्यादा गोपालगंज में 12 मरे, ज्यादातर किसान, महिलाएं व बच्चे भी शामिल

मोतिहारी। लगातार हो रही बारिश के दौरान हुए वज्रपात से उत्तर बिहार में करीब तीन दर्जन लोगों की मौत हो गई है। यह आकड़ा और भी बढ़ सकता है। इनमें सबसे ज्यादा गोपालगंज में 12 लोगों की मौत होने की खबर है। मरनेवालों में अधिकांश किसान बताए गए हैं। जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। जो गुरुवार की सुबह बारिश के दौरान आपने खेतों में रोपनी कर रहे थे। वहीं सीवान में अलग प्रखंडों में दो महिला सहित आठ लोगों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो जाने की सूचना है। मधुबनी में वज्रपात से 7 लोगों की मौत हो जाने की खबर आ रही है। पक्ष्चिम चंपारण के नरकटियागंज में दो लोगों की ठनका गिरने से मौत हुई है।


पूर्वी चम्पारण में चार लोगों की मौत
बुधवार की रात से रही बारिश से पूर्वी चंपारण जिले में आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्थ हो गई है। जानमाल का भी नुक्सान हुआ है। जिले में वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी है। सुगौगी की शुकुल पाकड़ पंचायत के बेलवतिया कचहरी टोला निवासी शमशुल हक हवारी की गुरुवार की सुबह खेत में जाने के दौरान वज्रपात से मौत हो गई। वहीं उत्तरी सुगांव पंचायत के लमौनिया निवासी गणेश महतो, छठू महतो व कारी महतो जख्मी हो गए। इनमें गणेश महतो व गांधी महतो का पीएचसी में इलाज चल रहा है और छठू महतो व कारी महतो का घर पर इलाज चल रहा है। वहीं रक्सौल प्रखंड क्षेत्र के पुरंदरा पांडेय टोला निवासी फुलमोहम्मद मियां की बेटी आसमा की मौत वज्रपात से हो गई। वह अपने परिजनों के साथ खेत में रोपनी कर रही थी। इस दौरान फूल मोहम्मद घायल हो गए। जिनका उपचार किया जा रहा है। आदापुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर पोखरिया पंचायत के भलुवड़िया गांव में वज्रपात से धुरेन्द्र यादव की मौत हो गई। वहीं जयनारायण राम व ध्रुव यादव घायल हो गये। वहीं पताही थाना क्षेत्र महम्मदपुर गांव में धानरोपनी करने गये शहबाज (25) की वज्रपात से मौत हो गई। 

दरभंगा में चार की मौत-
दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड व बिरौल प्रखंड में अकाशीय बिजली गिरने से तीन नाबालिगों समेत चार लागों की वज्रपात से मौत हो गई है।

गोपालगंज में सबसे ज्यादा 12 लागों की मौत, कई झुलसे -

गोपालगंज जिले के बरौली के बखरौर गांव में गुरुवार की सुबह वज्रपात में चार महिला समेत 12 किसानों की मौत हो गयी। जबकि 13 किसान गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम अरशद अजीज ने बताया कि सुबह में किसान धनरोपनी के लिए खेतों में निकले थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आ गये और किसानों की मौत आ गयी। डीएम ने मृत किसानों के परीजनों से बात की। उन्होंने गोपालगंज का जिला प्रशासन ने किसानों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। डीएम ने मौसम विभाग से जानकारी लेने के बाद गोपालगंज के लोगों को अगले 48 घंटे तक बारिश में बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

राहत नहीं मिली मौसम विज्ञान केंद्र की माने, तो अगले तीन दिनों तक बादल छाये रहने के साथ-साथ हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन, 28 जून को राजधानी व आसपास के इलाके में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बिहार के पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है अलर्ट पर रहने वाले दरभंगा, सुपौल, सीवान, पूर्णिया और धगड़िया है, यहां अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS