बिहार
रक्सौल में दहेज प्रथा के रोकथाम के लिए निकाला गया सूचना प्रचार रथ
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2020 11:32:58 PMरक्सौल। अनिल कुमार। बिहार वॉलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन के द्वारा प्रखंड के पंचायतों में बाल विवाह व दहेज प्रथा के रोकथाम के लिए सूचना प्रचार रथ निकाला गया।सूचना प्रचार रथ को संस्था के कार्यालय कौड़िहार चौक से संस्था के जिला समन्वयक रेगीस रोस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान संस्था के रथ से प्रचार किया जा रहा था कि बाल विवाह न करें और न होने दें।
18 वर्ष से कम उम्र की लड़की शादी से जच्चा-बच्चा दोनों को परेशानी है। बाल विवाह मत समझो गुड़िया का खेल, हो सकती है जेल। प्रचार रथ को प्रखंड की पंटोका पंचायत में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान डिसप्ले के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता प्रचार रथ के साथ संस्था के अभिजीत कुमार, मुकुंद ठाकुर व रिंकु कुमार सहित अन्य मौजूद थे।