ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल: राशन कार्ड वितरण सहित अन्य मामले के शिकायत के निवारण हेतु अलग-अलग पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2020 11:28:14 PM
रक्सौल: राशन कार्ड वितरण सहित अन्य मामले के शिकायत के निवारण हेतु अलग-अलग पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई

देशवाणी फोटो:- एसडीओ सुश्री आरती।

रक्सौल अनिल कुमार। प्रखण्ड में राशन कार्ड वितरण सहित अन्य मामले के शिकायत के निवारण हेतु  प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में अलग-अलग पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जो लोगों के राशन संबंधित समस्या कार्ड वितरण या अन्य किसी प्रकार की जानकारियां साझा कर सकेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती ने बताया कि लोगों को राशन संबंधित समस्या के निवारण के लिए सभी पंचायतों में पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिससे की आसानी से लोगों के कार्य का निवारण हो सके।

 
 
 
 
उन्होंने भेलाही पंचायत में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविंद्र कुमार, पुरंदरा पंचायत में कृषि समन्वयक संजय सिंह, लौकरिया में कृषि समन्वयक अजय ठाकुर, परसौना तपसी में जीविका के बीपीएम ब्रजेश्वर राय, पलनवा जगधर में कृषि समन्वयक सजादुल हसन, लक्ष्मीपुर लक्षुमनवा में प्रखंड सांख्याकि पदाधिकारी मुल्कनाथ त्रिपाठी, सिसवा में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुनिल कुमार, जोकियारी में दिनेश कुमार दूबे, हरनाही में सीडीपीओ जयमाला कुमारी, पंटोका में हसमुल्लाह अंसारी, धनगढ़वा कौड़िहार में प्रखंड समन्वयक मनीष कुमार, नोनेयाडीह में जेएसएस मिथलेश कुमार मेहता व हरदिया पंचायत में मनरेगा पीओ कुमार गौरव को प्रतिनियुक्त किया  है।
 
 
 
एसडीओ  सुश्री आरती ने बताया कि जिस पंचायत के जो लाभुक है वह अपने यहां के प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारी से संपर्क कर राशन कार्ड से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS