ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
समस्तीपुर: शहीद अमन के परिजनों को उपमुख्यमंत्री ने दिया 36 लाख का चेक, कहा शहादत की कोई किमत नहीं
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2020 8:51:10 PM
समस्तीपुर: शहीद अमन के परिजनों को उपमुख्यमंत्री ने दिया 36 लाख का चेक, कहा शहादत की कोई किमत नहीं

समस्तीपुर उमेश काश्यप उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को मोहीउद्दीननगर के सुलतानपुर शहीद अमन कुमार सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार के घोषणा के अनुसार शहीद अमन के परिजनों को 36 लाख की राशि का चेक दिया। साथ ही परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा को दोहरायी। उप मुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि शहीदों के शहादत की कोई कीमत नही हो सकती है। ये तो बस बिहार सरकार की ओर ऐ शहीद परिवार को एक छोटी मदद है। बहुत ही दुखद घटना है, लेकिन ये जवान मारते मारते मरे हैं। पूरे राज्य को इनके शहादत पर गर्व है। 

 
 
 
 
विदित हो कि भारत चीन सीमा के लद्दाख स्थित गलवान घाटी में हुए दोनों देशों के बीच संघर्ष में समस्तीपुर का  जवान अमन कुमार सिंह शहीद हो गया था। शहीद जवान के परिजन से मुलाकात करने के लिए बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जवान के पैतृक गांव मोहिउद्दीन नगर के सुल्तानपुर पहुंचे थे।  जहां उन्होंने शहीद अमन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान डीएम शशांक शुभंकर के अलावे कई प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा के वरीय नेता भी उपस्थित थे। 
 
 
 
 
पत्रकारों से बातचीत करते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत मे जो सैनिक मरतेे हंै उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाता है। सम्मान के साथ शहीद के शव का अंतिम संस्कार करते है। लेकिन चीन ऐसा मुल्क है जो अपने मरने वालों सैनिकों को छुपा देता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बिहार रेजिमेंट पर गर्व है। आज तक ऐसी कोई लड़ाई नही है जिसमें बिहार के लोगो ने शहादत देने का काम नही किया है। लोगों से आग्रह करेंगे कि वो धैर्य बना कर रखे। प्रधाममंत्री जी ने भी कहा है कि इन जवानों का खून व्यर्थ नही जाएगा। जिन लोगो ने लक्ष्मण रेखा लांघने का काम किया है उनको मुँहतोड़ जबाब दिया जाएगा। शहीद अमन के पिता सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि हमें अपने जवानों पर गर्व है कि एक एक जवानों ने चीन के पांच पांच जवानों को मार गिराया। प्रधानमंत्री भी सेना के हौसले को बुलंद कर रहे है। हमारे जवान दुश्मनों को मारते मारते शहीद हुए है। ऐसे में वो भी उनके लिए कुछ भी करने को तैयार है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS