ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा- योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2020 8:04:34 PM
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा- योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है

मोतिहारी योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है।आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है,इसका अर्थ यह है कि पूरी दुनिया ने योग के महत्व को स्वीकार किया है।यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग मनुष्य को लंबा जीवन प्रदान करता है।करें योग-रहें निरोग।पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया,जिसकी पहल हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने  27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी।

               
 
 
 
उक्त बातें आज सांसद मोतिहारी,चैयरमैन रेलवे स्टैंडिंग कमिटी सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में कहीं।
           
 
 
 
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश आस्थाना की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित योग शिविर के अतिरिक्त भाजपा मोतिहारी नगर उत्तरी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में नवयुवक पुस्तकालय में योग शिविर का आयोजन हुआ।उक्त शिविर में मंत्री,कला-संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार प्रमोद कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पतंजलि एवं गायत्री परिवार के लोग शामिल थे।
                
 
 
 
वहीं भाजपा मोतिहारी नगर दक्षिणी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष रविभूषण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गांधी मैदान स्थित बाल उद्यान में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त मोतिहारी के सभी मंडलों के साथ अपने-अपने घरों पर भी सामूहिक योगाभ्यास पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
                  
 
 
 
उपरोक्त कार्यक्रमों में जिला महामंत्री द्वय डॉ०लालबाबू प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह,योग शिक्षक वीरेंद्र कुमार,जिला उपाध्यक्ष बसंत मिश्र,उत्तरी मंडल महामंत्री उत्तम मिश्रा,सुमन सिंह,रामचंद्र प्रसाद,ओम प्रकाश पांडेय,चेतन कुमार,दक्षिणी मंडल महामंत्री अमिताभ भार्गव,रोचक झा,मुनचुन चौधरी,विक्की तिवारी,माखन कुमार,वीरेंद्र वर्मा,कामाख्या नारायण सिंह,बिनु तिवारी, डॉ०संतोष कुमार,पप्पू पांडेय,ओम प्रकाश सिंह,रमन सिंह,सन्नी सिंह,सहित अन्य लोग मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS