ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी के लोहारपट्टी में गोपाल साह के शिक्षक स्व जीपी जायसवाल की पत्नी की हत्या, संपत्ती हड़पने की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 20/6/2020 11:56:56 PM
मोतिहारी के लोहारपट्टी में गोपाल साह के शिक्षक स्व जीपी जायसवाल की पत्नी की हत्या, संपत्ती हड़पने की आशंका

मोतिहारी। शहर के लोहारपट्टी वार्ड नम्बर 6 में गोपाल साह के शिक्षक की 70 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की हत्या कर दी गई। उनकी लाश को शनिवार को नगर पुलिस ने उनके कमरे बरामद किया है। सुनीता देवी गोपाल साह के गोपाल साह के शिक्षक स्व गणेश प्रासाद जायसवाल की पत्नी थी। आशंका जताई जा रही है कि उनकी संपत्ति हड़पने के लिए उनकी हत्या की गई है। बताया गया है कि स्व. शिक्षक की पत्नी की कोई संतान नहीं है। 

कमरे में चार दिन पूर्व की गई थी हत्या-

पुलिस ने आशंका जताई है कि उनकी चार दिनों पूर्व हत्या की गई होगी। क्योंकि चार दिनों से शिक्षक पत्नी सुनीता देवी दिखाई नहीं दे रही थी। उनके कमरा बाहर से बंद देखा गया था। आज जब मुहल्ले के कुछ लोगों ने कमरे से बदबू आने की बात कही तो लोगों का शंका हुई। मुहल्लेवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तब कमरे में सुनीता देवी का शव उनके विस्तर पर पड़ा मिला। उनकी लाश को बिस्तर के चादर व तोसक से लपेटकर रखा गया था।

संपत्ति के लिए हत्या की जाने की आशंका-

सुनीता देवी को पति का आश्रित पेंशन मिलता था। उनका मकान किराए पर चल रहा है। वे एक कमरे में रहती थी। बताया गया है कि एसएनएस कॉलेज के पास भी उनकी जमीन है। पुलिस ने आशंका जताई है कि चूंकि उनका कोई वारिस नहीं है। इसलिए संपत्ति को हड़पने के लिए उनकी हत्या की गई होगी।

 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS