बिहार
मोतिहारी के शांतिपुरी व स्टेशन रोड में दो युवकों को चाकू मार जख्मी किया, एक सीरियस, एक को पुलिस ने हिरासत में लिया
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2020 11:47:04 PMमोतिहारी। शहर के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को चाकू मारकर दो युवकों को जख्मी कर दिया गया है। चाकूबाजी की एक घटना शांतिपुरी में हुई जबकि दूसरे युवक को स्टेशन रोड में बदमाशों ने चाकू मार दिए। इस दोनों घटनाओं में घायल हुए युवकों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। जिसे शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
चाकू से घायल हुए युवकों के नाम-
1 नवनीत कुमार- बनकटवा, जितना थाना, पूर्वी चम्पारण
2. सुभम पटेल- बेलबनवा, नगर थाना, मोतिहारी घायलों में नवनीत कुमार की हालत सीरियस बताई गई है। बताया जा रहा है कि इस युवक पेट में चाकू लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर नवनीत कुमार शांतिपुरी में आया था। जहां तीन युवकों ने नवनीत को चाकू मार दिया। जससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। वह जितना थाना के बनकटवा गांव का निवासी है। जो कोल्हुअरवा में रहता है। वह शांतिपुरी में अपने मित्रों के पास आता जाता है। पुलिस ने शांतिपुर के युवक को हिरासत में लिया है।
वहीं स्टेशन रोड में बेलबनवा निवासी सुबोध पटेल के पुत्र सुभम पटेल को बदमाशों ने चाकू मार दिए। जिससे वह जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।