बिहार
रक्सौल नगर परिषद ने आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए चलाया विशेष अभियान
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2020 10:13:17 PMरक्सौल। अनिल कुमार। आवारा पशुओ के आतंक से निजात दिलाने के लिए अब नप के द्वारा इसको पकड़ने का काम शुरू किया गया है। इस क्रम में रक्सौल नप के द्वारा एक टेंडर किया गया है। जिसके बाद एक्सपर्ट लोगों के नेतृत्व में आवारा पशुओ को पकड़ने का काम चल रहा है। इसकी जानकारी देते हुए नगर सभापति उषा देवी ने बताया कि आवारा पशुओ के आतंक से शहर के लोग काफी परेशान थे। सैकड़ो लोग अब तक इनकी चपेट में आकर घायल हो चुके थे। इसको देखते हुए सारी समस्याओं का समाधान कर इन आवारा पशुओ को पकड़ने के अभियान को शुरू किया गया है।
उन्होने बताया कि आने वाले दिन में अभियान अभी जारी रहेगा। सोमवार तक रक्सौल में करीब 51 पशुओ को पकड़कर रक्सौल से बाहर वाल्मीकीनगर की सीमा व डूमरीया घाट के आसपास छोड़ा जा रहा है। ताकि यह आवारा पशु फिर से रक्सौल ना सके। उषा देवी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मौके पर रामनिवास भारती, सुरेन्द्र दास, मृत्युजंय मृणाल, रामनरेश कुशवाहा, सागर गुप्ता, संजय बैठा सहित अन्य मौजूद थे।