ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहा- लगातार बुलंदियों को छू रहे बिहार की शान बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डिप्रेशन नहीं हो सकता, मौत की होनी चाहिए जांच
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2020 4:39:33 PM
पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहा- लगातार बुलंदियों को छू रहे बिहार की शान बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डिप्रेशन नहीं हो सकता, मौत की होनी चाहिए जांच

पूर्वी सांसद लवली आनंद जी टीवी संवाददाता से बात करती हुई।

पटना। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से पूरा देश मर्माहत है। हमेशा खिलखिलाता चेहरा कैसे डिप्रेशन में जा सकता है। उनके शुभेच्छुओं व परिजन को उनकी आत्महत्या की बात से विश्वास नहीं हो रहा है।

पूर्व सांसद लवली आनंद जो सुशांत सिंह राजपूत के पारिवार से आती हैं। उन्होंने भी जांच की मांग की है। उन्होंने जीटीवी पर बात करते हुए कहा- कि सुशांत बिहार की शान थे। बिहारियों को उनपर नाज था। हाल ही में उनकी पूर्व महिला मैनेजर दिशा की संदिग्ध मौत हो गई। अब सुशांत का शव भी पंखे से लटका हुआ मिला है। वे लगातार बुलंदियों को छू रहे थे। तब वे डिप्रेशन में कैसे जा सकते हैं। 

टीवी चैनल व अधिकांश मीडिया  डिप्रेशन का राग अलाप रहा है। जबकि उनकी माता का निधन हुए करीब 18 वर्ष हो गए। हां हाल में उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर मार्मिक पोस्ट किया था। इसका मतलब यह तो नहीं हुआ कि वे डिप्रेशन में आ गए थे। कोई भी मनोवैज्ञानिक उनके चेहरे की मुस्कुराहट को देखकर ही बता देगा कि वे डिप्रेशन में नहीं थे। जदयू के वरिष्ठ नेता मोतिहारी निवासी कुमार शिवशंकर ने भी सुशांत सिंह की मौत की खबर देख बेहद दुख के साथ आश्चर्य भी व्यक्त किया है। उन्होंने भी जांच की मांग की है। सांस्कृतिककर्मी व समाजसेवी शिक्षाविद अभय अनंत ने भी कहा कि छोछेरे फिल्म में सुशांत ने आत्महत्या के विरूद्ध डायलॉग दिया था। 
सोशल मीडिया से बिहार में रह रहे उनके परिजन मुंबई जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता रिटायर्ड डीएसपी केके सिंह भी मुंबई जा रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार को खुदखुशी कर ली। 34 वर्ष आयु के इस युवा अभिनेता की आत्महत्या की खबर से देश स्तब्ध है। किसी ने ट्विट कर कहा- ये क्या किया सुशांत तुमने? किसी ने कहा- यही उम्र थी जाने की?

 सुशांत सिंह ने बंद्रा पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंर्तगत अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

टीवी सीरियल से बड़े परदे पर अपनी धाक जमाने वाले सुशांत ने अचानक यह कदम उठा लिया। एमएस धोनी, डिटेक्टिव ब्योमकेशबक्षी, काय पो छे और छिछोड़े जैसे फिल्मों में अग्रणी भुमिका निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। 

 

 सुशांत बिहार के पूर्णिया जिले के मूल निवासी थे। उनका जन्म  21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना के संत करेन स्कूल में हुई थी। उसके बाद उनका दाखिला नई दिल्ली के कुलाची हंस राज मॉडल स्कूल में हुआ था। बाद में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मेकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई पूरी की। उनकी उनकी चार बहनों में एक बहन मितू सिंह स्टेट लेवल की क्रिकेटर हैं। सन 2000 में उनका परिवार दिल्ली में बस गया था।

2002 में उनकी माता का निधन हो गया था। हाल ही में इस्टाग्राम पर अपनी मां को याद करते हुए एक पोस्ट भी किया था।  उनके पिता केके सिंह पुलिस पदाधिकारी रहे हैं। वे डीएसपी पोस्ट से रिटायर्ड हैं।

कुछ ही दिनों पहले सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की भी एक इमारत से गिरने से संदिग्ध मौत हो गई थी। चर्चा यह भी रही कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। कुछ ने कहा कि नशे की हालत में वे इमारत से गिर गईं।

आत्महत्या की खबर से फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस सुशांत सिंह के मकान में पहुंच गई है। उनके घर आने-जाने वाले उनके नजदीकी दोस्तों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह के नौकर ने छत के पंखे से उनकों लटका देखा तो पुलिस को खबर दी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS