बिहार
रक्सौल में पूर्व सीएम लालू यादव के जन्मदिन पर गरीब सम्मान दिवस मनाया गया
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2020 11:03:03 PMरक्सौल। अनिल कुमार। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के 73 वें जन्मदिन पर गुरुवार को स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश यादव के आवास पर उनकी अध्यक्षता में गरीब सम्मान दिवस मनाया गया। उक्त बावत श्री यादव ने कहा कि बिहार प्रदेश राजद कार्यालय के आदेशानुसार पूर्व सीएम सह पार्टी के अध्यक्ष लालू यादव के जन्मदिन पर गरीबों व वंचितों को भोजन कराकर, उन्हें फूलमाला तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। साथ ही गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
पूर्व प्रत्याशी श्री यादव ने लोगों को सम्मानित करते हुए यह कहा कि हमारे नेता गरीबों को सम्मान देते हैं। इसी क्रम में उनके जन्मदिन के अवसर पर यह कार्यक्रम करना गरीब लोगों को सम्मान देना है। मौके पर जिला महासचिव सह विधानसभा प्रभारी राम एकबाल राय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, राशिद अहमद, मोबारक अंसारी, गोरख राम, संजय जायसवाल, दिनेश राम ईश्वर चन्द्र प्रसाद, जगदीश साह, उमेश कुशवाहा व परमानंद सहनी आदि उपस्थित थे।