मोतिहारी के चांदमारी चौक पर रात हुई भीषण गोलीबारी में ट्रांस्पोर्ट व्यवसायी सहित तीन जख्मी, दो गिरफ्तार
मोतिहारी। शहर के चांदमारी चौक के पास बुधवार की देर रात भीषण गोलीबारी हुई। जिसमें एक ट्रांस्पोर्ट व्यवसायी सहित तीन लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
वहीं पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ हो रही है। बताया गया है कि दर्जनों राउंड गोलिया चलाई गई। लिहाजा घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दो बाइक भी जब्त की हैं।
घायल ट्रांस्पोर्टर रोजश कुमार मिश्र के बयान पर रघुनाथपुर के राजन सहनी व एक कोचिंग संचालक चांदमारी निवसी जितेन्द्र कुमार सहित आधे दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।
घायलों के नाम-
1. ट्रांस्पोर्ट व्यवसायी राजेश कुमार मिश्र- चांदमारी, नगर थाना, मोतिहारी
2. करण कुमार दोनों लोग गोली से घायल हुए हैं।
3. मुकेश मिश्रा- ट्रांस्पोर्ट व्यवसायी के भाई हैं और ये मारपीट में घायल हुए हैं। इन्हें गोली नहीं लगी है।
आरोपियों के नाम-
इस गोलीबारी में घायल हुए राजेश कुमार मिश्रा के बयान पर रघुनाथपुर के राजन सहनी व एक कोचिंग संचालक जितेन्द्र कुमार सहित आधे दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।
1. राजन सहनी
2. नरेन्द्र सहनी- कैमूर निवासी
3. जितेन्द्र कुमार कोचिंग संचालक- चांदमारी
4. अभिषेक चौबे
5. सोनू गुप्ता
6 राजीव कुमार बैठा
7. लक्ष्मी सहनी
इनमें से राजीव कुमार बैठा व कैमूर निवासी नरेन्द्र सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो बाइक भी जब्त की हैं। जबकि एक महिला सहित तीन से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह गोलीबार शराब कारोबार को लेकर हुई है।