बिहार
मोतिहारी: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने पूर्व कृषि मंत्री की ओर से 250 शक्ति केंद्रों के 25-25 बुजुर्गों के लिए साबुन और मास्क मुहैया कराया
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2020 6:13:48 PMमोतिहारी। आज भाजपा जिला कार्यालय मोतिहारी में जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने सांसद मोतिहारी, चैयरमैन रेलवे स्टैंडिंग कमिटी सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह की ओर से मोतिहारी संसदीय क्षेत्र के सभी 250 शक्ति केन्द्रों के पच्चीस-पच्चीस बुजुर्गों के लिए साबुन और मास्क मुहैया कराया।इसके पहले भी श्री सिंह जी ने सभी शक्ति केन्द्रों पर 25 बुज़ुर्गो के लिए मास्क और साबुन मुहैया कराते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की थी।
गौरतलब है कि लॉक डाउन के दरम्यान श्री सिंह के सौजन्य से मोतिहारी संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विभागों और संस्थाओं- संगठनों के बीच लगभग दो लाख मास्क, साबुन और सेनेटाइजर का वितरण किया जा चुका है।लॉक डाउन में दूसरी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता घरों में दुबके रहे वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदार भूमिका के कारण यह महत्वपूर्ण कार्य किया जा सका।