बिहार
बेतिया में विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी का वृक्षारोपण सम्पन्न
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2020 9:16:01 PMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। विश्व पर्यावरण दिवस पर 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के द्वारा वाहिनी मुख्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन राजेश टिक्कू उप-महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बेतिया, पराग चतुर्वेदी द्वितीय कमान अधिकारी क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बेतिया अनिल कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज, दिलीप कुमार झा उप कमांडेंट, अमोद कुमार उप कमांडेंट, शैलेश कुमार सिंह उप कमांडेंट, सचिन पाराशर उप कमांडेंट एवं अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, वाहिनी मुख्यालय के उपस्थित सभी बल कर्मियों के द्वारा वृक्ष लगा कर किया।
इसके अलावा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 44 वाहिनी के सभी क्षेत्र समवायों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपर्युक्त जानकारी अनिल कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज ने दी।