बिहार
रक्सौल में अज्ञात बोलेरो की टक्कर से 7 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
By Deshwani | Publish Date: 4/6/2020 9:27:53 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्थानीय शहर में हुई दुर्घटना में एक अज्ञात बोलेरो ने शीतलपुर गांव में एक 7 वर्षीय नाबालिग को टक्कर मार फरार हो गया। उसकी हालत इतनी बुरी थी कि स्थानीय शहर के डंकन अस्पताल पहुँचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हालाँकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़की की स्पॉट डेथ हो चुकी थी, परन्तु मन की संतुष्टि नही थी। मृत लड़की की पहचान शीतलपुर गाँव निवासी सेराजुल मियाँ की पुत्री के रूप में हुई है। इस घटना पर उक्त गाँव निवासी बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने शोक व्यक्त किया है।