बिहार
प्रवासियों कामगारों से भरी बस मोतिहारी के चकिया में ट्रेक्टर से टकराई, ट्रेक्टर चालक घायल, कई मजदूर चोटिल, जा रही थी सहरसा
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2020 11:00:00 PMमोतिहारी। चकिया से रूबी सिंह की रिपोर्ट। हरियाणा से प्रवासी कामगारों से भरी बस रविवार को पूर्वी चम्पारण के बिहार में एनएच 28 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना देर रात करीब 10 बजे की है। इसमें ट्रेक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि बस में सवार कई कामगारों को चोट आई हैं।
यह बस 100 प्रवासी कामगारों को लेकर सहरसा जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेक्टर के परखच्चे उड़ गए हैं। ट्रेक्टर सड़क से 50 फीट गड्ढे में जा गिरी। ट्रेक्टर चालक बनझूला निवासी रामबिलास साह गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। उनको चकिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रवासियों से भरी यूपी 51 एटी 5108 नंबर की बस चकिया थाना क्षेत्र के बनझुला चौक पर एक ट्रेक्टर से टकराकर दस फिट गड्ढे में चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर में टकराने के बाद बस सड़क किनारे एक दुकान को तोड़ते हुए गड्ढे में सड़क से 50 फिट अंदर चली गई। इस दुर्घटना में दर्जनों प्रवासी श्रमिकों को चोट आई हैं।जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर सदलबल मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने सभी प्रवासी श्रमिकों को ट्रक से गंतव्य की ओर रवाना किया। पुलिस अग्रतर करवाई में जुटी हैं।