बिहार
मोतिहारी की मुफस्सिल पुलिस ने कुल्हुअरवा के युवक को आर्म्स के साथ पकड़ा, नंदपुर गांव में अपराध को अंजाम देने की फिराक मे था
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2020 11:24:40 PMमोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव से रविवार को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक कोल्हुअरवा निवासी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके पास से एक पिस्टल व कारतूस मिले हैं। जिसे जब्त किया गया है। बताया कि वह संतोष सहनी के लिए अपराध को अंजाम देता है। उसकी पहचान कोल्हुअरवा निवासी साहेब कुमार बताया है। सूचना मिली थी कि वह नंदपुर गांव में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। तभी टीम तैयार कर उसे दबोच लिया गया।
पूछताछ के दौरान उसने अपने गिरोह के कई सदस्यों के नामों का खुलासा किया है, जिसे पुलिस गुप्त रख छापेमारी में जुटी है। वहीं उसके अपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस उसके निशानदेही पर संतोष की खोज में जुटी है। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस को देख बदमाश भागने लगा, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया है कि गिरफ्तार बदमाश नगर थाना क्षेत्र के कोल्हुअरवा निवासी साहेब कुमार है। पूछताछ में इस बात बताया कि वह शातिर बदमाश संतोष सहनी के गिरोह का सदस्य है। जो किसी वारदात को अंजाम देने के लिए गांव पहुंचा था। सूचना पर थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे व दारोगा ज्वाला सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।