ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल: कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के आवास पर राशन कार्ड होते हुए भी राशन नहीं मिलने से महिलाओं ने किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2020 9:26:57 PM
रक्सौल: कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के आवास पर राशन कार्ड होते हुए भी राशन नहीं मिलने से महिलाओं ने किया प्रदर्शन

रक्सौल अनिल कुमार। स्थानीय शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के आवास पर शनिवार को हरदिया पंचायत के वार्ड 10 एंव 11 के दर्जनों महिलाओं ने आकर सरकार व डीलर के विरुद्ध अपना दुःख व्यक्त करते हुए प्रदर्शन  किया और आरोप लगाया कि सरकार के कथनी के बावजूद राशन कार्ड रहते हुए भी दो माह से राशन नहीं मिल रहा है। जिसके बाद श्री यादव ने उनलोगों की पूरी बातों को सुन प्रभारी  एमओ से बात कर तीन दिन का समय लिया और बताया कि तकनीकी खराबी हैं, उसे सुधरवाकर राशन मिलेगा। 

 
 
 
 
वहीं श्री यादव ने कहा कि अगर इन गरीबों को राशन नहीं मिला तो ऑफिस का घेराव होगा। उक्त महिलाओं में मालिसा ख़ातून, जगेया देबी, सियापति देबी, कान्ति देवी, लालसा देवी, बबिता देवी, कुरैशी ख़ातून, शिवदुलारी देवी, द्रौपदी देवी, कुसरी देवी, गीता देवी, लालमुन्नी देवी, सुनीता देवी, गिरजा देवी, इन्दु देवी, रागिनी देवी, रीता देवी, चोकट मुखिया, नथुनी मुखिया सहित कई लोग भी शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS