बिहार
पुणे से आए प्रवासी की क्वारंटाइन सेंटर में मौत
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2020 7:17:15 PMपताही। माधुरी रंजन। पताही प्रखंड क्षेत्र के देवापुर पंचायत के लहसनीया विद्यालय में अवस्थित क्वारंटाइ सेंटर पर बुधवार रात्रि 3बजे करीब मजदूर कि संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मृतक मजदूर लहसनीया गांव के मोहम्मद तय्यब उम्र 50 वर्ष जो 25 मई को पुने से अपने गांव आया था। देश में बढ़ते कोरोना महामारी और लोगों में नहीं फेले इस के रोक थाम को देखते हुए प्रखंड प्रसाशन द्वारा उसे प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जांच कराने के बाद उस लहशनीया कन्या विद्यालय में रखा गया था।
घटना कि सुचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी रोहित कुमार थाना अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद चिकित्सा प्रभारी मोहन प्रसाद के साथ डाक्टर कि एक टीम घटनास्थल पहुंच कर मजदूर की कैसे हुई मौत की छानबीन में जुट गई हैं। सोव को अंत परीक्षण हेतु मोतिहारी भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में भय का माहौल लोगों के बीच देखा जा रहा है।