बिहार
पताही प्रखंड क्षेत्र में 385 मजदूरों को दिया गया जाॅब कार्ड
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2020 7:10:37 PMपताही। माधुरी रंजन। देश में फेले कोरोना महामारी के डर से दुसरे राज्यों में काम करने गए मजदूरों को सरकार द्वारा दिए गए आदेश के बाद गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में बनाए गए 47 क्वारंटाइन सेंटर पर प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रशांत मोहन ठाकुर ने 385 मजदूरों के बीच रोजगार जाॅब कार्ड का वितरण किया गया।
यह जाॅब कार्ड उनके बीच वितरण किया गया जो चौदह दिन क्वारंटाइन सेंटर में रहने के बाद अपने घर जाएंगे और अपने पंचायत में चल रहे मनरेगा योजनाओं में मजदूरी कर सकेंगे। रोजगार जाॅब कार्ड वितरण करने समय उपस्थित मजदूरों को सरकार द्वारा दिए गए आदेश का पालन करने पर बल देते हुए कहा कि जो मजदूर आदेश का पालन करते नहीं मिलने तो उनका रोजगार जाॅब कार्ड को निरस्त कर दिया जाएगा। इस लिए सरकार द्वारा दिए गए आदेश का हर संभव पालन करें।
मौके पर अंचलाधिकारी रोहित कुमार, डाक्टर तरुन सिकंदरा मुखिया कृष्ण मोहन कुमार पंचायत तकनीकी पदाधिकारी अरविन्द कुमार विमल,रोजगार सेवक निघोष कुमार वं मुनेंद्र कुमार उपस्थित थे।