ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पताही में क्वारेंटाइन सेंटर पर बुनियादी व्यवस्था नहीं रहने पर प्रवासी मजदूरों व स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2020 10:40:14 PM
पताही में क्वारेंटाइन सेंटर पर बुनियादी व्यवस्था नहीं रहने पर प्रवासी मजदूरों व स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश

पताही माधुरी रंजन। पताही प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी पंचायत अंतर्गत हरभंगा राजकीय मध्य विद्यालय में प्रवासी मजदूर के रहने के लिए  शुक्रवार को  पदाधिकारियों द्वारा कहा  गया था । जहां पर मुंबई,युपी के आजमगढ़ वं दिल्ली के हरियाणा के रेड जोन से आने रामकुमोद सिंह, बबीता देवी, चंदन महतो, अशोक महतो, मुन्ना महतो, धनपत महतो, चुन्नू महतो दिल्ली हरियाणा से, अशोक पासवान, प्रभु पासवान, रामनाथ पासवान यूपी आगरा से वं उमेश दास, शिव चंद्र दास मुंबई के साथ कुल 12 प्रवासी  मजदूरों को रहने के लिए अधिकारियों द्वारा पुर्जा देकर यह कह कर भेज दिया गया कि आज रात आप को वहां पर कोई सुविधा नहीं मिलेगा। 

 
 
 
सुबह होते ही सारी सुविधाएं आपको उपलब्ध करा दी जाएगी। शनिवार सुबह होते ही प्रवासी मजदूरों द्वारा बिजली,खाना, शौचालय वं सफाई कि व्यवस्था के लिए मांग की तो अधिकारियों द्वारा यह कहा गया कि उनके पास टिकट नहीं होने के कारण उनको क्वारंटाइन सेंटर पर मिलने वाला कोई  लाभ नहीं मिलेगा।आप  सभी  अपने अपने घर चले जाएं । यह बात  पर उपस्थित प्रवासी मजदूरों ने बताया । 
 
 
 
अधिकारियों द्वारा घर जाने की फरमान सुनाए जाने के बाद  विद्यालय के अगल बगल रहने वाले ग्रामीणों मैं भारी आक्रोश फैल गया ग्रामीणों द्वारा यह कहा जा रहा हे कि अधिकारियों द्वारा ऑरेंज ऊन से आने वाले व्यक्तियों को क्वारंटाइन सेंटर का लाभ दिया जा रहा है और रेड जोन से आने वाले लोगों को  घर जाने को कहा जा रहा है। यह लोग जब अपने अपने घर जाएंगे तै अगल-बगल में रहने वाले लोगों  में कोरोना संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाएगा । इसकी सूचना पर स्थानीय मुखिया कृष्ण मोहन कुमार वहां जाकर लोग को अधिकारियों से बात कर क्वारंटाइन  सेंटर का लाभ जल्द से जल्द  मुहैया कराए जाने की बात करने पर लोगों का आक्रोश समाप्त हुआ। इस संबंध में अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि बढ़िए अधिकारियों द्वारा दिए गए गाइडलाइन पर ही प्रखंड क्षेत्र में क्वारंटाइन सेंटर चलाया जा रहा है इसके संबंध में अधिकारियों से बात की जा रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS