ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल के इंजीनियर जितेंद्र कुमार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2020 12:40:17 PM
रक्सौल के इंजीनियर जितेंद्र कुमार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया

 रक्सौल अनिल कुमार। रक्सौल के इंजीनियर जितेंद्र कुमार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया है उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दूबे ने बताया कि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने ई0 जितेंद्र कुमार को भाजयुमो का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है ।श्री कुमार वर्तमान में रक्सौल जिला भाजपा के उपाध्यक्ष है। उनकी नियुक्ति से पूरी रक्सौल जिला में हर्ष व्याप्त हो गया है। 

 
 
 
प्रो0 दूबे ने बताया कि पहली बार रक्सौल का कोई युवा प्रदेश की टीम में गया है जो हम लोगों के लिए गर्व की बात है। आज तक रक्सौल का प्रतिनिधित्व मुख्य टीम में नहीं होता था ।उनकी नियुक्ति पर आज उन्हें काली मंदिर स्थितशिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रोफ़ेसर अनिल कुमार सिन्हा के निवास पर माला पहनाकर अभिनंदन किया गया एवं प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल को बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि ई0 जितेंद्र रक्सौल राजनीतिक क्षेत्र के उभरते हुए सितारों में से एक हैं और उनके कर्मठ, लगनशील  एवं समर्पित व्यक्तित्व को महासचिव की जिम्मेदारी देकर सीमावर्ती क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया गया है। उनके मनोनयन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  डॉ0 संजय जायसवाल एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष  का आभार व्यक्त किया गया । 
 
 
 
उनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल  शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा, जिला अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह,महासचिव अशोक कुमार पांडेय , प्रदीप सर्राफ, जिला उपाध्यक्ष हरि मोहन भगत,छोटू तिवारी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपा राज, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे, जिला मंत्री रूबी श्रीवास्तव ,जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ,अतिपिछड़ा मंच के जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,आदि ने जितेंद्र कुमार को बधाई देते हुए डॉक्टर संजय जयसवाल का आभार व्यक्त किया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS