बिहार
जनप्रतिनिधि से दुर्व्यवहार के आरोप में केसरिया थाना के एएसआई हुए निलंबित
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2020 11:35:39 PMमोतिहारी। चकिया। रूबी सिंह की रिपोर्ट। पूर्वी चम्पारण में केसरिया थाना के एएसआई राजकुमार राम को एसपी ने निलंबित कर दिया है। एएसआई श्री राम पर जनप्रतिनिधि से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कल्याणपुर के पूर्व उपप्रमुख सह रघुनाथपुर के पंचायत समिति सदस्य धीरेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध पुलिस के उच्च पदाधिकारियों से दुर्रव्यवहार की शिकायत की थी।
जनप्रतिनिधि ने लिखित शिकायत में कहा था कि वे अपने क्षेत्र की जनता की समस्या को लेकर गए केसरिया थाना गए थे। जहां एएसआई राजकुमार राम ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें थाना से चले जाने को कहा था। इस मामले की लिखित शिकायत पंसस ने केसरिया थाना में की थी, जिसकी प्रतिलिपि व्हाट्सएप के माध्यम से एसपी और डीजीपी को भेजने के साथ ही डीजीपी से तत्क्षण मोबाइल से इसकी शिकायत की थी। डीजीपी के निर्देश पर एसपी ने इस मामले की जांच कराई और आज एएसआई राजकुमार राम को निलंबित कर दिया है।