ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
समस्तीपुर में दिन दहाड़े महिला की गोली मार हत्या, जांच में जुटी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2020 10:14:06 PM
समस्तीपुर में दिन दहाड़े महिला की गोली मार हत्या, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर उमेश काश्यप समस्तीपुर जिले के विभूतीपुर थाना के महथी गांव में शनिवार को रेलवे लाइन किनारे एक महिला की गोली मार हत्या कर दी गयी। बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े महिला की गोली मार हत्या कर आराम से निकल गया। लॉकडाउन में पुलिस की पुख्ता व्यवस्था को धत्ता बताते हुए दिन दहाड़े हुई घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया। इधर, घटना की सूचना गांव में मिलते ही  सनसनी फैल गयी। घटना के बाद महिला की लाश रेलवे लाइन किनारे पड़ी है। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नही हो पाई है। जिसके कारण हत्या के कारणों का भी खुलासा नही हो पाया।

 
 
 
इधर, घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना के थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस शव को बरामद कर उसकी पहचान में जुट गयी है। वही, दूसरी ओर गांव में यह भी चर्चा है कि बाइक सवार दो युवक के साथ उक्त महिला घटनास्थल पर पहुंची थी। फिर महिला को गोली मार हत्या कर दी गयी और दोनों युवक बाइक पर सवार फरार हो गये थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS