बिहार
चकिया में मुहल्लेवासियों ने साहेबगंज रोड को दो घंटे तक किया जाम, मुहल्ले में कचरा डंपिंग का किया विरोध
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2020 11:00:00 PMचकिया। रूबी सिंह की रिपोर्ट। चकिया में शांति नगर के आक्रोशित लोगों ने साहेबगंज रोड को बांस बल्ला लगा कर व टायर जला कर साहेबगंज रोड को जाम कर विरोध प्रकट किया।
नगर पंचायत के साहेबगंज रोड समीप स्थित शांति नगर मुहल्ला में सफाई मित्रों द्वारा कचरा डंपिंग करने से हो रहे गंदगी से परेशान लोगों ने यह विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आक्रोशित लोगों ने सड़क को लगभग जाम दो घंटे तक जाम कर नगर पंचायत के विरुद्ध नारेबाजी की। बाद में समाज सेवियों व पुलिस के समझाने-बुझाने पर लोगों ने जाम हटाया। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ने भी कहा है कि शीध्र ही डंपिंग की समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
जाम के कारण लोगो को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। वही मुहल्लेवासियों का कहना था कि नगर के सफाई कर्मी द्वारा कचरा ला कर यही गिरा देता है। जिसके कारण यहां बदबू व गन्दगी फैल रहा है। जिससे संक्रमण फैलने से बीमारी होने की आशंका भी उत्पन्न हो गई है। वही मौके पर पहुँच मुख्यपार्षद पति व समाज सेवी ओम प्रकाश गुप्ता तथा पुलिस प्रशासन जाकर लोगो को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया।
इस संबंध में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राघेश्याम कुमार मिश्रा ने बताया कचरा डंपिंग यार्ड बनाने के लिए नगर पंचायत कुछ जमीन की ख़रीदगी की है और जमीन की खरीदारी कर जल्द ही डंपिंग यार्ड बना लिया जाएगा। जिससे डंपिंग की समस्या का समाधान हो जाएगा।