बिहार
छतौनी के युवक को अगरवा मुहल्ले में चाकू से गोदा, शरीर पर 12 जख्म, मणि हॉस्पिटल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2020 11:10:00 PMमोतिहारी। शहर के अगरवा मुहल्ले में गुरुवार को एक युवक को चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल युवक छतौनी के मठिया निवासी किशन कुमार बताया गया है। घायल युवक को शहर के मणि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सकों का कहना है कि उसके शरीर पर चाकू के बारह जख्म हैं। बताया गया है कि पंचायत के दौरान उसे चाकू मारकर घायल किया गया है। छतौनी पुलिस का कहना है कि मनीष कुमार उसे बुलाकर पंचायत के लिए लाया था। बाद में अपाची बाइक पर हॉकी स्टिक लेकर आए और किशन कुमार पर हमला बोल दिया। हमलावर चाकू से उक्त युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगे। इससे अगल-बगल के निवासी दहशत में आ गए। लोगों के हल्ला मचाने पर मुहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए तब हमलावर भागे।