बिहार
बिहार सरकार ने कहा - प्रवासी श्रमिकों की वजह से बढ़ी है कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब मामले बढ़कर 932
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2020 12:48:26 AMपटना। राज्य में लगातार प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। इस बीच यह पाया गया है कि पहले कहीं ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार का कहना है कि प्रवासी श्रमिकों की वजह से संक्रमितों की संख्या में लागाता वृद्धि हो रही है। प्रदेश अब 332 प्रवासी श्रमिकों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से 277 ऐसे हैं जो 3 मई के बाद बिहार आए थे। सबसे ज्यादा संक्रमित श्रमिक 78-78 दिल्ली व गुजरात से लौटे थे। वहीं महाराष्ट्र से लौटे हुए श्रमिक 57 में कोरोना पाया गया। पश्चिम बंगाल से लौट 20, और हरियाणा से लौटे 7 लोग पॉजिटिव पाए गए है।
इधर, बुधवार को 53 नए मामलों की पुष्टि भी हो गई है जिसके कारण अब बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 932 हो चुकि है। अब स्वस्थ होने की रफ्तार में भी कमी आई है, स्वस्थ होने की दर 46 प्रतिशत हो गई है। अब तक प्रदेश में 346 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।