बिहार
पताही प्रखंड क्षेत्र के सात क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे है 386 लोग
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2020 9:29:23 PMपताही। माधुरी रंजन। पताही प्रखंड में सात क्वारनटाइन सेंटर बनाया गया है। इसमें सिंघेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय पताही, जय प्रभा ज्योति बालिका उच्च विद्यालय पताही, बोकाने काला उच्च विद्यालय, बखरी उच्च विद्यालय, परसौनी कपूर मध्य विद्यालय, बेतोना उत्क्रमित मध्य विद्यालय वं सरकार भवन बलुआ जुल्फिकार आबाद क्वारनटाइन सेंटर बनाया गया। इसमें सिंघेश्वर सेमिनरी पताही में 82,जय प्रभा ज्योति बालिका उच्च विद्यालय पताही में 50, बोकाने काला उच्च विद्यालय में 56, बखरी उच्च विद्यालय में 133,परसोनी कपूर मध्य विद्यालय में 58, बेतोना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 5वं सरकार भवन बलुआ जुल्फिकाराबाद 2 लोग हैं।
इस प्रकार कुल 386 लोगों को रखा गया है। अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने बताया प्रखंड में प्रवासी मजदूरों का अन्य राज्यों से आने की सिल्ली ला लगातार जारी है उस को देखते हुए अधिक से अधिक क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए जगहों को चिन्हित किया जा रहा है कि सेंटर बनाया जा सके।