बिहार
मोतिहारी का ग्रीन एंड क्लीन रोज चला रहा सेनेटाइजेशन अभियान, मंगलवार को चांदमारी में पहुंची संस्था की टीम
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2020 5:22:31 PM
मोतिहारी। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक संस्था ग्रीन एंड क्लीन ने मंगलवार को चांदमारी मोहल्ले में सेनेटाइजेशन का अभियान चलाया। साथ ही हैंड सेनेटाइज कराया और मास्क भी बांटे। संस्था के सक्रिया सदस्य मेडिक कंपनी के सेल्स पदाधिकारी संजय कुमार टून्ना ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन यह संस्था शहर स्थित मुहल्लों में जाकर घरों को सेनाटाइज करने का काम कर रही है।
इसी क्रम में मंगलवार को ग्रीन एंड क्लीन के संस्थापक अध्यक्ष व नगर पार्षद अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 20 सदस्य चांदमारी पहुंचे। सदस्यों के दो समूह बनाकर छह मशीनों के द्वारा प्रत्येक घर में सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया। लोगों का हैंड सेनेटाइज किया गया और मास्क भी दिए गए। साथ ही माइक से आम लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। पूर्व मंत्री सीताराम सिंह के आवास और उसके आसपास के इलाके को भी सेनेटाइज किया गया।
इस अभियान में मुख्य रूप से रिटायर शिक्षक अमित सेन, संजय कुमार उर्फ टुन्ना, गुड्डू सहारा, आलोक रंजन, अजय वर्मा, विनोद जायसवाल, ओम प्रकाश राणावत, अर्जुन कुमार, चंचल कुमार, नारायण राम, शंभु गुप्ता आदि ने भूमिका निभाई।