ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
शुक्रवार की रात 11 बजे बापूधाम स्टेशन पहुंच रही है मुंबई से चली स्पेशल ट्रेन, 1200 लोग हैं सवार
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2020 8:47:11 PM
शुक्रवार की रात 11 बजे बापूधाम स्टेशन पहुंच रही है मुंबई से चली स्पेशल ट्रेन, 1200 लोग हैं सवार

मोतिहारी। मुंबई के थाणे से गुरुवार को 1200 प्रवासी कामगारों को लेकर चली एक विशेष ट्रेन आज रात के करीब 11 बजे मोतिहारी के बापूधाम स्टेशन पर पहुंच रही है। इस विशेष ट्रेन का नम्बर 01917 है। जिसमें 18 शयनयान, 2 साधारण कोच व 2 एसएलआर कोर उपलब्ध हैँ। जो बापूधाम स्टेशन पर आज शाम करीब 4 बजे पहुंचने वाली थी। लेकिन यह ट्रेन तकनीकि कारणों से करीब 5 घंटे अभी लेट चल रही है।

 इस ट्रेन से 122  प्रवासी कामगार बापूधाम स्टेशन पर उतर जाएंगे। उसके बाद यह ट्रेन अपने गणतव्य की ओर चली जाएगी। इस ट्रेन में पूर्वी चम्पारण के अलावा 29 अन्य जिलों के कामगार बिहार आ रहे हैं। आज का अपडेट 11 बजे।

 

अपडेट खबर-

मोतिहारी। बिहार के प्रवासी कामगारों को लेकर ठाणे से गुरुवार को चली स्पेशल ट्रेन अब मोतिहारी के बापूधाम स्टेशन पर 11 बजे रात को पहुंची। इस ट्रेन में 1200 प्रवासी कामगार सवार थे। जिसमें 122 पूर्वी चम्पारण जिले है। इस ट्रेन में पूर्वी चम्पारण सहित 20 जिलों के प्रवासी कामगार आए हैं।


 इस ट्रेन को शुक्रवार को 5 बजे ही मोतिहारी पहुंचे की आशा थी। लेकिन तकनीकि कारणों से ट्रेन लेट हो गई। आखिरकार देर रात ट्रेन की ऐन्ट्री बापूधाम स्टेशन पर हो गई है। ट्रेन के प्लेटफॉर्म के निकट पहुंचते ही मोतिहारी डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसपी नवीन चंद्र झा सहित अन्य अधिकारी ने ताली बजाकर स्वागत किया। स्क्रीनिंग व सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कामगारों को स्टेशन के बाहर गर्म खाना खिलाया गया। 

प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए स्वयं जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा एडीएम आपदा अनिल कुमार सिविल सर्जन डा. रिजवान अहमद समेत कई प्रशासनिक, पुलिस व रेलवे के अधिकारी तथा चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी स्टेशन पर पूर्व से ही मौजूद थे। मजदूरों को डीएम एवं एसपी ने हौसला अफजाई की। 

इसके बाद स्टेशन पर मौजूद चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मचारियों की टीम ने सभी मजदूरों का नाम पता का डिटेल लेने के बाद बारी-बारी से थर्मल स्क्रीनिग की। तत्पश्चात उनके हाथों को सैनिटाइज कराकर स्टेशन के बाहरी परिसर में गर्म भोजन कराया गया। नगर परिषद के कर्मचारियों की मदद से उनके सामान सैनिटाइज करने के बाद विभिन्न बसों में लादकर उनके जिला मुख्यालय के लिए रवाना किया।


डीएम श्री अशोक ने बताया कि मुंबई से पहुंचे 12 सौ मजदूरों में 122 मजदूर पूर्वी चंपारण के हैं। जबकि अन्य मजदूर पश्चिम चंपारण के अलावा 20 जिले के निवासी हैं। सभी को बस द्वारा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए उनके गंतव्य तक रवाना कर दिया गया। सभी मजदूर फिलहाल प्रखंड मुख्यालय में क्वारंटाइन सेंटर में ही क्वारंटाइन रहेंगे। घर वापसी पर मजदूरों ने खुशी जाहिर की और सरकार को धन्यवाद दिया है। 


मौके पर एसी शशि शेखर चौधरी, एडीएम अनिल कुमार, डीटीओ अनुराग कौशल सिंह, सदर एसडीओ प्रियरंजन राजू, सीएस रिजवान अहमद, नोडल पदाधिकारी अखिलेश पांडेय, प्रबंधक विजयचंद्र झा, डीपीएम सौरव कुमार एमवीआई पार्थ सारथी, एएसपी शैशव कुमार यादव, सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता, डीएसपी रेल जीतेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, मुके63शचंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी, सेक्सन इंजीनियर जेके वर्मा, आरपीएफ के पोस्ट कमांडर, अर्जुन कुमार सिंह, रेल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, दारोगा अरुण कुमार ओझा, मुंद्रिका प्रसाद यादव, अमरेंद्र कुमार आदि। 

 

स्टेशन पर पूरी सावधानी बरती गई है, कामगारों के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। शुक्रवार की सुबह से ही कामगारों के आगमन के लिए सभी तरह की तैयारियां चल रही थी। स्टेशन पर कई बसे भी खड़ी दिखी जिसपर प्रवासी कामगारों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जाएगा। इन सभी प्रवासी कामगारों को स्क्रीनिंग के बाद उनके संबंधित ब्लॉक भेज दिया जाएगा, उसके बाद ब्लॉक स्तर पर भी उनकी जाँच की जाएगी। इसके बाद ही कामगारों को उनके घर जाने की अनुमति होगी। 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS