बिहार
बिहार के लिए खुशखबरी, कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार में वृद्धि
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2020 12:03:19 AMपटना। बिहार में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार स्वस्थ होते दिख रहे हैं। अब ठीक होने वालों की दर बढ़कर 40 प्रतिशत हो गयी है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से लगभग ग्यारह प्रतिशत अधिक है। अब घबर ये है कि पिछले चैबीस घंटों के दौरान तीस मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। सभी मरीज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती थे।
राज्य में अब तक 218 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इधर, प्रदेश में गुरुवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत होने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है। रोहतास जिले के सासाराम में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है।
बाताया गया कि सत्तर वर्षीय वृद्ध को नारायण चिकित्सा महाविद्यालय में सांस की तकलीफ होने के बाद भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें संदिग्ध मानते हुए कोरोना जांच के लिये सैंपल एकत्र किया। जांच रिपोर्ट आने से पूर्व ही उनकी मौत हो गयी। रोहतास के सिविल सर्जन ने मृतक के परिजनों को क्वारेंटीन में भेजने और सभी के नमूने एकत्र करने के आदेश दिये हैं।
इधर, प्रदेश में गुरुवार को कोविड-19 के पांच नये मामलों की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 547 हो गयी है। रोहतास से दो और औरंगाबाद, शिवहर तथा जहानाबाद से एक-एक मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों के निकट संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।