बिहार
बिहार में 24 घंटों में कोरोना के 13 मरीजों को दी गई अस्पतालों से छुट्टी, वहीं 7 नए मामलों की भी पुष्टि
By Deshwani | Publish Date: 5/5/2020 11:32:46 PM पटना। बिहार में अबतक 142 कोरोना के मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। जिनको अब अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमान ने बताया कि पिछले 24 घंटों के में विभन्न अस्पतालों से 13 मरीजों को छुट्टी दी गयी है। जिसके साथ ही स्वस्थ होने की दर लगभग 27 प्रतिशत हो गई है।
वहीं अब तक, संक्रमण से चार लोगों की मौत भी हो चुकि है। इधर, कोविड 19 के 7 नए मामलों की पुष्टि भी हो चुकि है। जिसके साथ ही अब संख्या बढ़कर 535 हो गयी है। आज जो नये मामले सामने आये हैं उसमें पांच कटिहार से हैं, जबकि एक-एक मामला कैमूर और सिवान का है।