बिहार
मोतिहारी के वरिष्ठ पत्रकार अरुण तिवारी की माताजी का निधन, जिले में शोक की लहर
By Deshwani | Publish Date: 5/5/2020 3:38:27 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जर्नलिस्ट वेल्फेयर सोसाइटी के सचिव वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार तिवारी की माताजी का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार की देर रात शहर के टाउन हॉल के सामने बेलबनवा स्थित निवास पर अंतिम सांसें लीं। बीते 2 मई से इनकी तबीयत ज्यादा ही खराब हो गई थी।
बीती देर रात्रि अपने फेसबुक पेज पर अपनी माताजी के पार्थिव शरीर की तस्वीर को साझा कर पत्रकार श्री तिवारी ने उनके निधन की दुखदायी खबर दी थी।
हाल ही में उन्हें शहर के शरण नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। फिर उनकी सेवा-शुश्रूषा निवास पर ही पूरा परिवार कर रहा था। लिहाजा वे अप्रैल महीने की शुरुआत से ही कमजोर व बीमार चल रही थीं।
उनके निधन की खबर से शोक की लहर फैल गई। सोशल मीडिया पर शुभेच्छुगण शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। दिवंगत माताजी की आत्मा की शांति के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं।
पत्रकार श्री तिवारी संग्रामपुर के पुछरिया गांव के मूल निवासी हैं। इसलिए उनकी माताजी का अंतिम संस्कार गांव में ही गंडक नदी के किनारे आज किया जा रहा है।