ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
इजराइल की कृषि तकनीक से चम्पारण के किसान होंगे सम्पन्न
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2020 3:09:40 PM
इजराइल की कृषि तकनीक से चम्पारण के किसान होंगे सम्पन्न

•उन्नत तकनीकि से श्रम संसाधन की कमी नहीं खलेगी

 
•कम खर्च से अधिक उत्पादन के लिए "ड्रिप इरिगेशन"पद्धति अपनाएं किसान
 
बेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला के किसान नित्य नये आयाम गढ़ते जा रहे हैं। अत्याधुनिक कृषि तकनीक को अपनाकर खेती-किसानी को नड्डा पंचायत के जागरूक नड्डा निवासी किसान पुष्पेंद्र सिंह ने 'ड्रिप इरिगेशन' पद्धति से गन्ने की खेती प्रारंभ किया है। आधुनिक कृषि की नई विधि को किसान पुष्पेंन्द्र ने अपना कर नई मिसाल कायम किया है। आधुनिक और उन्नत खेती के लिये भारत सरकार, इस्रायल सरकार के समझौता उपरान्त  प्राप्त कृषि तकनीक का लाभ किसान लेकर, उन्नत खेती करेंगे। जिसका फायदा किसानों को होगा, ड्रिप इरिगेशन अन्तर्गत किसानों को नब्बे प्रतिशत पर अनुदान भारत और बिहार सरकार कृषि यंत्र किसानों को मुहय्या करा रहे है। खेती की इस नई प्रविधि अपनाकर उपर्युक्त किसान ने लगभग एक हेक्टेयर गन्ना की खेती प्रारम्भ किया है। 
 
 
बकौल पुष्पेंद्र खेत के चारों मेढ़ों (डरेर) के निकट करीब ढाई फीट जमीन के अंदर मोटे पाईप फिट किये जा रहे हैं। इन मोटे पाइपों को आपस मे जोड़ा गया है। इन्ही मोटे पाईपों से जुड़े पतले ट्यूब गन्ने की क्यारियों के मध्य से गुजरेंगे। जिनमे पौधों के सामने सूक्ष्म छिद्र होंगे। जिनसे आवश्यकता के अनुरूप फसलों को सीधे सिंचित किया जा सकेगा। ड्रमों में घोले गए उर्वरक, कीटनाशक व अन्य दवाओं को भी फसलों को सीधे सप्लाई की जा सकती है। पुष्पेंद्र की मानें तो यह प्रविधि अच्छी है। खेतिहर मजदूरों की कमी झेलते किसानों को इससे राहत मिलेगी। अनावश्यक पानी, उर्वरक, दवा व कीटनाशक के खर्च से किसान बचेंगे। जिससे खेती किसानी में कम लागत से अधिक उत्पादन बढ़ेगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS