ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री ने प्रख्यात फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को बताया अपूरणीय क्षति
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2020 6:45:07 PM
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री ने प्रख्यात फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को बताया  अपूरणीय क्षति

पटना बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का आज मुंबई में कैंसर से निधन हो गया, जिसके बाद कला जगत में शोक की लहर फैल गई। वहीं, कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार की ओर से मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी गई। इस बाबत विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हिंदी सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। लंबे समय तक वे फिल्म प्रेमियों के दिल पर छाए रहे। 

 
 
 
उन्होंने भारतीय सिनेमा में कपूर खानदान की परंपरा को पूरी तन्मयता से आगे बढ़ाने का काम किया। अपनी अदाकारी से सभी का मन मोह लिया था। वे इंसान भी बेहतरीन थे। उत्कृष्ट एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्हें उनकी पहली फिल्म में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। आज वह हमारे बीच नहीं रहे। हम ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करते हैं और दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को ईश्वर धैर्य प्रदान करें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS